Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsरामपुर बस हादसे में दो की मौत, 22 यात्रियों से भरी HRTC...
spot_img

रामपुर बस हादसे में दो की मौत, 22 यात्रियों से भरी HRTC बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसा रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के समीप उस समय हुआ, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ। बस (एचपी 06ए-6454) में करीब 22 यात्री सवार थे। दुर्घटना में बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी, निवासी घड़ोली (तहसील ननखड़ी) और 72 वर्षीय डाकू राम, निवासी शाहदू (तहसील ननखड़ी) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी (रामपुर) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने राहत नियमों के तहत स्थानीय मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि जारी कर दी है। अन्य पात्र परिवारों को भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद राहत राशि प्रदान की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी अस्पताल में रहकर घायलों के उपचार और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img