Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsयमुनानगर में टायर शोरूम पर फायरिंग से दहशत, धमकी भरा पर्चा छोड़कर...
spot_img

यमुनानगर में टायर शोरूम पर फायरिंग से दहशत, धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हुए हमलावर

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रामपुरा कॉलोनी स्थित एक टायर शोरूम को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय वे शोरूम के बाहर एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ गए, जिस पर कथित तौर पर कुलबीर सिद्धू का नाम लिखा हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी वाला पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच रंगदारी, आपसी रंजिश और दहशत फैलाने सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि पर्चे पर लिखा नाम वास्तविक है या किसी ने जांच को गुमराह करने के लिए उसका इस्तेमाल किया है।

पर्चे में जान से मारने की धमकी भी लिखी गई है। पुलिस ने फिलहाल किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि कुलबीर सिद्धू पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पहले से ही 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img