नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नंदग्राम क्षेत्र के पास डीपीएसजी (DPSG) स्कूल की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है।
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। साथ ही, घटना के समय बस में कितने बच्चे या अन्य लोग मौजूद थे और किसी के घायल होने की सूचना है या नहीं, इसे लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है।



