Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsकैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रकाश उत्सव से पहले जालंधर में सतिगुरु...
spot_img

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रकाश उत्सव से पहले जालंधर में सतिगुरु कबीर चौक का किया उद्घाटन

जालंधर, 26 जून: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सतिगुरु कबीर जी के 628वें प्रकाश उत्सव समारोहों से पहले नकोदर रोड पर सतिगुरु कबीर चौक का नवीनीकरण के बाद उद्घाटन किया ।

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की ऐतिहासिक और धार्मिक व्यक्तित्वों का सम्मान करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सांस्कृतिक स्थानों को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय तौर से काम किया है। उन्होंने याद दिलाया कि इस साल की शुरुआत में सतिगुरु रविदास जी को समर्पित चौक का उद्घाटन उनके प्रकाश उत्सव के दौरान किया गया था।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि सतिगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 29 जून की शाम को विशाल राज्य स्तरीय समारोह करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह समारोह भार्गव नगर स्थित सतिगुरु कबीर जी मुख्य मंदिर में होगा। इसके अलावा 27 जून को भार्गव नगर के सतिगुरु कबीर मुख्य मंदिर से एक शानदार शोभा यात्रा भी शुरू होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होकर आशीर्वाद लेने का निमंत्रण दिया।

उद्घाटन समारोह में आचार्य महंत जगदीश दास जी और महंत राम सरन जी समेत प्रसिद्ध धार्मिक नेताओं के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सदस्य, चेयरमैन और विभिन्न धार्मिक स्थानों के प्रमुख नेता शामिल हुए।
कबीर जी के साझीवाला और आपसी प्रेम-भाईचारे के शाश्वत संदेश का जिक्र करते हुए श्री भगत ने कहा कि पंजाब की असली सुंदरता मिलजुलकर रहने, आपसी भाईचारे की साझ और ऐसे शुभ समारोहों को सभी लोगों द्वारा सामूहिक रूप से मनाने की समृद्ध विरासत में है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img