Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsगुरदासपुर में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी को लगी गोली
spot_img

गुरदासपुर में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी को लगी गोली

गुरदासपुर: थाना घुमाण क्षेत्र के गांव मनेस के पास नहर किनारे हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला महिताब सिंह, सीआईए स्टाफ, फोरेंसिक टीमों और विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बटाला में एक गारमेंट्स कारोबारी से विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती नहीं देने पर आरोपियों ने कारोबारी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने बलदेव सिंह उर्फ करण निवासी खजाला, थाना घुमाण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हथियार छिपाने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस उसे बरामदगी के लिए गांव मनेस के नजदीक नहर किनारे लेकर गई।

पुलिस के मुताबिक हथियार बरामदगी की कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img