Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsयू.पी.एस.सी.-2025 के सफल उम्मीदवारों का सम्मान, सीएम मान बोले- पंजाब के बच्चे...
spot_img

यू.पी.एस.सी.-2025 के सफल उम्मीदवारों का सम्मान, सीएम मान बोले- पंजाब के बच्चे बढ़ा रहे हैं राज्य का मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यू.पी.एस.सी.-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहे सुधार और पंजाब के युवाओं की अपार प्रतिभा का प्रतीक है।

सफल उम्मीदवारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आम परिवारों के बेटे-बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं के साथ हुई सार्थक बातचीत से उन्हें बेहद खुशी मिली है और उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यू.पी.एस.सी.-2025 में सफलता हासिल कर इन होनहार युवाओं ने पंजाब का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये भावी अधिकारी आने वाले वर्षों में ईमानदारी, प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना के साथ देश और पंजाब की सेवा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न तो पहली है और न ही आखिरी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य के ये होनहार युवा भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए पंजाब का नाम रोशन करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आम परिवारों के बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इन बेटों और बेटियों की सफलता पूरे पंजाब के लिए गर्व और संतोष का विषय है तथा यह दर्शाती है कि राज्य के हर घर में प्रतिभाशाली और सक्षम युवा मौजूद हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img