Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsलाख लोगों को बड़ी राहत: मान सरकार ने भूमि रिकॉर्ड सेवाओं को...
spot_img

लाख लोगों को बड़ी राहत: मान सरकार ने भूमि रिकॉर्ड सेवाओं को बनाया पूरी तरह ऑनलाइन

मिशन क्लीन पंजाब के तहत स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को 30 जून तक शहर को गड्ढा-मुक्त और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खुले व क्षतिग्रस्त मैनहोलों को ठीक करने तथा सड़क मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने को कहा।

मंत्री ने मानसून से पहले सीवर लाइनों की सफाई तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार 220 किलोमीटर सीवर नेटवर्क की सफाई का कार्य जारी है। बैंस ने जलभराव और सीवर संबंधी शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए 24×7 वार रूम स्थापित करने के भी आदेश दिए।

उन्होंने सड़क परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों, डस्टबिनों और अन्य नागरिक सुविधाओं के कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को रोजाना फील्ड में रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए।

शिकायत एवं सेवाओं के लिए संपर्क करें: easyjamabandi.punjab.gov.in
राज्य हेल्पलाइन: 1076

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img