पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन की अटकलों के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अमलोह के गांव शमसपुर में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों का फिर से एक साथ आना सत्ता हासिल करने की एक हताश कोशिश है, जबकि पंजाब की जनता इन्हें पहले ही कई बार नकार चुकी है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह गठबंधन जनहित या किसी साझा विचारधारा के लिए नहीं, बल्कि उस पुरानी राजनीति को पुनर्जीवित करने के लिए किया जा रहा है, जिसने नशीले पदार्थों को बढ़ावा देकर, किसान-विरोधी नीतियां अपनाकर और ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के जरिए पंजाब को काफी नुकसान पहुंचाया है।



