Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsAmritsar में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन बरामद;...
spot_img

Amritsar में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशा तस्करी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था। यह हैंडलर दुबई (यूएई) से नेटवर्क को संचालित कर रहा था और उसका संबंध सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह से बताया जा रहा है। अंतरप्रीत सिंह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में नामजद है और नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ माना जाता है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचने और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य राज्य में सक्रिय ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाना है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img