Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsMohali में रिलायंस गोदाम में लगी आग:ग्रॉसरी व राशन जला, खड़े वाहन...
spot_img

Mohali में रिलायंस गोदाम में लगी आग:ग्रॉसरी व राशन जला, खड़े वाहन भी चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मोहाली में बनूड़ के नजदीक स्थित खेड़ी गांव में रिलायंस के एक गोदाम में अचानक आग लग गई।

मोहाली में बनूड़ के नजदीक स्थित खेड़ी गांव में रिलायंस के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा ग्रॉसरी का सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी बुरी तरह जल गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सामान जल गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सामान जल गया।
आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं।
गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img