Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsफेड बैठक से पहले कीमती धातुओं में रौनक, सोना-चांदी में बढ़त
spot_img

फेड बैठक से पहले कीमती धातुओं में रौनक, सोना-चांदी में बढ़त

अमेरिकी फेड के फैसले से पहले बुधवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले।

अमेरिकी फेड के फैसले से पहले बुधवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार देखा गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,027 रुपए के मुकाबले 693 रुपए या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,720 रुपए पर खुला।
हालांकि, 9:55 पर यह 19 रुपए या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,008 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,49,720 का न्यूनतम स्तर और 1,51,527 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।
चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,42,763 रुपए के मुकाबले 826 रुपए या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,43,589 रुपए पर था।
खबर लिखे जाने तक यह 712 रुपए या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,43,475 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,42,972 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,43,835 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। सोना 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,616 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73.81 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड का फैसला देर रात आएगा। यह फैसला ऐसे समय पर आ रहा है, जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण महंगाई का खतरा बना हुआ है। अगर ब्याज दरों को बढ़ाने को लेकर फेड को टिप्पणी करता है तो यह सोने के लिए नकारात्मक हो सकता है और इससे आने वाले समय में कीमतों में दबाव देखने को मिल सकता है।
वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी ने बीते एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान डॉलर में सोने ने करीब 40 प्रतिशत और चांदी ने 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img