Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsपहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: PM मोदी ने शहीदों को दी...
spot_img

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि… लिखा भावुक संदेश

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने कहा कि इन निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और देश हमेशा उन्हें याद रखेगा।
पीएम मोदी ने लिखा भावुक संदेश
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि पिछले साल इसी दिन पहलगाम में एक बहुत ही भयानक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवारों के दुख में पूरा देश उनके साथ है। यह नुकसान कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।
आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश
प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि भारत कभी भी आतंकवाद के सामने झुकेगा नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवादियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। देश हर हाल में आतंकवाद का मुकाबला करेगा।
भारतीय सेना का कड़ा रुख
Indian Army ने भी इस मौके पर आतंकियों और उनके समर्थकों को सख्त चेतावनी दी। सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के खिलाफ किए गए हर हमले का जवाब दिया जाएगा।  सेना ने एक ग्राफिक्स भी शेयर किया, जिसमें बताया गया कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों को कैसे खत्म किया गया।
ऑपरेशन महादेव की कार्रवाई
सेना ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन आतंकियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई थी, जिसमें उन्हें उनके किए की सजा दी गई।
क्या हुआ था पहलगाम में?
Pahalgam में पिछले साल एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। यह हमला बैसरन घाटी में हुआ। आतंकियों ने खास तौर पर पर्यटकों को निशाना बनाया। लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी गई। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना से पूरा देश सदमे में आ गया था।
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाब
इस हमले के बाद भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। कई आतंकियों के ठिकाने नष्ट कर दिए गए गये।
देश का संकल्प
इस हमले के बाद पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो गया। संदेश साफ है कि भारत आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा। निर्दोष लोगों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img