Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsपंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजॉइंट के बीच मैच कल:चंडीगढ़ पहुंची दोनों टीमें,...
spot_img

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजॉइंट के बीच मैच कल:चंडीगढ़ पहुंची दोनों टीमें, शाम को करेगी जॉइंट प्रैक्टिस

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजॉइंट के बीच मुकाबला कल यानी रविवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं, जिनके बीच आज शाम जॉइंट प्रैक्टिस सेशन रखा गया है। इस दौरान दोनों टीमें एक साथ प्रैक्टिस करेंगी। यह प्रैक्टिस सेशन शाम 6 बजे से 9 बजे तक रहेगा। वहीं स्टेडियम से दोनों टीमों की तरफ से अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी।
मैच की तैयारी करते हुए प्रशासन की तरफ से आठ जगह पार्किंग बनाई गई है, जिसमें पहली तीन पार्किंग वीआईपी पार्किंग है। बाकी पांच पार्किंग सामान्य लोगों के लिए हैं। शुक्रवार शाम को पंजाब की टीम चंडीगढ़ पहुंची थी। वह मुंबई से मैच खेलने के बाद सीधी चंडीगढ़ आई है, जबकि एक दिन पहले वीरवार को लखनऊ की टीम भी पहुंची थी।
विकेटों का शतक लगा चुके हैं अर्शदीप पंजाब टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सबकी नजर रहेगी। वह पंजाब के ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम के लिए 100 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन को आउट कर यह सफलता हासिल की है।
हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से दो मैच में जीत और तीन में हार मिली है। लखनऊ की टीम लगातार दो मैच हारने के बाद पंजाब के साथ खेलेगी, जबकि पंजाब की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, इसलिए वह अपनी लगातार जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img