Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
spot_img

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से जुड़े अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

आपको बता दें कि इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से छह पिस्तौलें बरामद की गई हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पड़ोसी देश पाकिस्तान में मौजूद तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे। यह गिरोह वहां से हथियारों की खेप मंगवाकर उन्हें आगे विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करता था। बता दें कि बरामद हथियारों को कथित तौर पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सक्रिय अपराधियों तक सप्लाई किया जाना था।
तीन आरोपी गिरफ्तार, FIR दर्ज
इस मामले में अमृतसर कैंटोनमेंट थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी जड़ें कहां तक फैली हुई हैं।
इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जो राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।
अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय था और काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस अब पूरे गिरोह को खत्म करने और इसके सभी लिंक उजागर करने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img