Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में रबड़ फैक्ट्री में लगी आग, टायर जले:शार्ट सर्किट का शक,...
spot_img

Jalandhar में रबड़ फैक्ट्री में लगी आग, टायर जले:शार्ट सर्किट का शक, फायर ब्रिगेड कर्मी बोले- नहीं थे सेफटी उपकरण

जालंधर में थाना 1 के अधीन आते इंडस्ट्री एरिया में रविवार देर रात 2 बजे अनमोल रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई।

घटना के वक्त फैक्ट्री में काम बंद था और कुछ ही कर्मचारी थे। आग के लपटें देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है।
कर्मचारियों ने आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट का शक जताया है। आग लगने से टायरों का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों ने कहा कि मालिक के आने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा, लेकिन कई टायर जल गए हैं।
आग बुझाने में 3 गाड़ियां पानी की लगीं बताया जा रहा है फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में 3 गाड़ियां पानी की लगीं। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।
फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा फैक्ट्री में नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण।
फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा फैक्ट्री में नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण।
फैक्ट्री में आग से बचाव के लिए नहीं मिले प्रबंध फायर ब्रिगेड के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें देर रात अनमोल रबड़ फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत घटना स्थल पर 3 गाड़ियां लेकर पहुंचे। आग भीषण होने के कारण फॉम डालकर साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया।
लाखों का सामान जलकर राख दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि घटना के दौरान फैक्ट्री में सेफ्टी को लेकर कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं थे, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। इस घटना में फैक्ट्री का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img