Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPhagwara में चलती कार पर फायरिंग मामले में नया मोड:युवक को विदेशी...
spot_img

Phagwara में चलती कार पर फायरिंग मामले में नया मोड:युवक को विदेशी नंबर से आई कॉल, CIA अधिकारियों के पक्ष में गवाही के लिए धमकाया

कपूरथला के फगवाड़ा सब-डिवीजन में जालंधर रोड पर एक चलती कार पर फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, पीड़ित को एक विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग सामने आई है।
रिकॉर्डिंग के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को 2025 के एक पुराने मामले में सीआईए स्टाफ के तत्कालीन अधिकारियों के पक्ष में बयान देने के लिए धमकाया। कॉलर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘यह तो अभी सिर्फ ट्रेलर है, अगर सीआईए के पक्ष में बयान नहीं दिए तो घर में घुसकर परिवार को उड़ा देंगे।’
मामले की जांच करती पुलिस।
मामले की जांच करती पुलिस।
घटनास्थल पर खड़ी कार।
घटनास्थल पर खड़ी कार।
फायरिंग और धमकी के पहलू पर जांच कर रही पुलिस
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने फायरिंग और धमकी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी है। डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि कॉल की रिकॉर्डिंग और नंबर की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस पीड़ित और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा तथा अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img