Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsईरान ने स्कूल पर मिसाइल हमले का वीडियो किया जारी, 180 बच्चों...
spot_img

ईरान ने स्कूल पर मिसाइल हमले का वीडियो किया जारी, 180 बच्चों की मौत का दावा

ईरान ने मिनाब के गर्ल्स स्कूल पर कथित मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी किया

मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा दावा करते हुए मिनाब शहर के एक गर्ल्स स्कूल पर कथित मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी किया है। यह वीडियो Islamic Republic of Iran Broadcasting (IRIB) ने प्रसारित किया है।ईरान के अनुसार, यह हमला 28 फरवरी को हुआ था और इसमें ‘शजरे तय्यबे’ नाम के स्कूल को निशाना बनाया गया। इस हमले में 180 से ज्यादा बच्चों की मौत होने का दावा किया गया है, जिसे बेहद दर्दनाक बताया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की इमारत के चार अलग-अलग हिस्सों से एक साथ घना काला धुआं उठ रहा है। विस्फोट इतना तेज बताया जा रहा है कि इमारत की छत और दीवारें पूरी तरह ढह गईं और चारों तरफ मलबा फैल गया। आग की लपटें भी साफ दिखाई दे रही हैं। ईरानी मीडिया का कहना है कि यह हमला जानबूझकर नागरिक ठिकानों, खासकर बच्चों के स्कूल को निशाना बनाकर किया गया। इस वीडियो को ईरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने सबूत के रूप में पेश कर रहा है।
लेकिन इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि इन दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। अमेरिका की तरफ से भी इस आरोप पर कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसी वजह से इस वीडियो और दावों को लेकर दुनिया भर में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे गंभीर आरोप मान रहे हैं, तो कुछ इसे अधूरी जानकारी या प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।इस घटना के सामने आने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन सकता है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img