Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsKaran Aujla के पुणे शो पर विवाद: चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत,...
spot_img

Karan Aujla के पुणे शो पर विवाद: चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत, बाल विकास अधिकारी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए

औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में भिड़ गए।

दिल्ली में धमाकेदार शो बाद पंजाबी सिंगर करण औजला के पी पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026′ के तहत आज पुणे महालक्ष्मी लॉन्स, खराड़ी में कांसर्ट है। लेकिन उससे पहले नया विवाद खड़ा हो गया। चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेवर के वहां भी शिकायत करने के बाद महिला-बाल विकास अधिकारी रोहिणी उबाले ने संबंधी पुलिस स्टेशन को आर्डर जारी किए है।

जिसमें लिखा ऐसे गाने नाबालिगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए पुलिस स्टेशन स्तर पर उचित कदम उठाए जाएं।

शिकायत में उठाए यह है तीन प्वाइंट
1. डॉ धरनेवर ने 25 फरवरी 2026 को डीसीपीओ पुणे को दिए पत्र में कहा कि करण औजला के कई गानों जैसे अढ़िया, चित्ता कुर्ता, अल्कोहल 2, फ्यू डेज (तड़का उठ के कहां ढे फीम कुड़े), बंदूक, गैंगस्टा और MF गबरू को शराब, ड्रग्स, बंदूक कल्चर को महिमामंडित करने और महिलाओं के प्रति असम्मान दिखाने वाला बताया था।
2. पत्र में उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि 3 साल से ऊपर के नाबालिग बच्चों को एंट्री मिलने की स्थिति में ऐसे गाने उनके मानसिक विकास पर बुरा असर डाल सकते हैं। साथ ही MF गबरू गाने पर पंजाब स्टेट कमीशन फॉर वुमन में लंबित शिकायत का भी जिक्र किया गया।
3. डॉ धरनेवर ने शिकायत में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के फैसले (CWP-27011/2016) का हवाला दिया गया है, जिसमें कोर्ट ने ऐसे गानों पर रोक लगाने के दिशानिर्देश जारी किए थे, जो शराब, ड्रग्स, हिंसा और हथियारों को बढ़ावा देते हैं।
दिल्ली में फैंस गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, कपड़े फटे
औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में भिड़ गए। फैंस में यहां गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, लात-घूंसे चले और कपड़े भी फटे। यह देखकर कई लड़कियां और महिलाएं कॉन्सर्ट छोड़कर भी भाग गईं।
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें कैप्शन दिया जा गया- करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई।
हालांकि, इस घटना के बारे में सिंगर औजला की ओर से मंच से कोई बात नहीं कही गई, और न ही इस झगड़े का उनके कॉन्सर्ट पर कोई असर पड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम खचाखच फैंस से भरा हुआ था, और लोगों ने यहां खूब एंजॉय भी किया।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img