Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsGold Silver Price Today: होली से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी! जानें आज...
spot_img

Gold Silver Price Today: होली से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी! जानें आज के Latest Price

होली से ठीक पहले सर्राफा बाजार में ग्राहकों को राहत मिली है।

मंगलवार, 24 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। त्योहारी सीजन में आमतौर पर मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन फिलहाल कीमतों में आई नरमी से खरीदारी का अच्छा मौका बनता दिख रहा है।
एमसीएक्स पर सोने का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,60,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,61,598 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10 बजे सोना लगभग 0.63% यानी करीब 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,580 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में इसने 1,61,233 रुपये का हाई भी छुआ।
चांदी में भी कमजोरी
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा भी दबाव में रहा। चांदी करीब 0.56% या 1,491 रुपये टूटकर 2,63,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। सत्र की शुरुआत 2,67,221 रुपये पर हुई थी और दिन का उच्चतम स्तर 2,67,500 रुपये रहा।
Gold and silver price todayGold and silver price today
प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,850 रुपये रहा, जबकि 100 ग्राम के लिए 28,500 रुपये चुकाने होंगे।
वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,900 रुपये दर्ज की गई।
आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट – 1,61,510 रुपये
22 कैरेट – 1,48,060 रुपये
18 कैरेट – 1,21,170 रुपये
मुंबई
24 कैरेट – 1,61,780 रुपये
22 कैरेट – 1,48,300 रुपये
18 कैरेट – 1,21,340 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट – 1,62,440 रुपये
22 कैरेट – 1,48,900 रुपये
18 कैरेट – 1,27,300 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट – 1,61,780 रुपये
22 कैरेट – 1,48,300 रुपये
18 कैरेट – 1,21,340 रुपये
अहमदाबाद
24 कैरेट – 1,61,830 रुपये
22 कैरेट – 1,48,350 रुपये
18 कैरेट – 1,21,390 रुपये
लखनऊ
24 कैरेट – 1,61,930 रुपये
22 कैरेट – 1,48,450 रुपये
18 कैरेट – 1,21,490 रुपये
पटना
24 कैरेट – 1,61,830 रुपये
22 कैरेट – 1,48,350 रुपये
18 कैरेट – 1,21,390 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट – 1,61,780 रुपये
22 कैरेट – 1,48,300 रुपये
18 कैरेट – 1,21,340 रुपये
क्या कहता है बाजार रुझान?
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। त्योहारी मांग बढ़ने से पहले कीमतों में आई यह गिरावट उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
हालांकि निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों के रुख पर नजर बनाए रखें। त्योहार से पहले अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतर अवसर साबित हो सकता है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img