Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती:शराब पीकर वाहन चलाने वालों...
spot_img

जालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती:शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे चालान

जालंधर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

जालंधर के गढ़ा इलाके में सोमवार देर रात ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए।
पुलिस ने रातभर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कई युवकों ने मौके पर बहाने बनाने की कोशिश की। हालांकि, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं गया और कार्रवाई जारी रही।
सीनियर कॉन्स्टेबल कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गढ़ा इलाके में रात के समय दोपहिया वाहनों पर युवकों द्वारा हंगामा करने और नियमों का उल्लंघन करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह नाकाबंदी की गई।
उन्होंने यह भी बताया कि केवल दोपहिया वाहन सवार युवकों को रोककर पूछताछ की गई और उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए गए।
कुलविंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img