Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में शर्मनाक घटना: चिट्टे की लत से बिगड़ा अकाउंटेंट, परिवार ने...
spot_img

जालंधर में शर्मनाक घटना: चिट्टे की लत से बिगड़ा अकाउंटेंट, परिवार ने माला पहनाकर बाजार में किया पेश

जालंधर में किराना, कॉन्फैक्शरी और बेकरी शॉप्स से महंगे चॉकलेट और देसी घी चुराने वाले को दुकानदारों ने काबू कर लिया।

इसके बाद दुकानदारों ने युवक को पीटा नहीं बल्कि बाजार से फूलों का हार मंगवाकर उसके गले में डाला और बाजार में घुमाकर बिठा दिया ताकि सारे दुकानदार इसे देख सकें और अलर्ट रहें।

कई दिनों से बस्ती एरिया के दुकानदारों को दुकान से चॉकेलेट और देसी घी के डिब्बे गायब होने का शक था। इसके बाद जब कैमरे चेक किए गए और एक-दूसरे दुकानदार के साथ बात की तो 4 के करीब दुकानों में इस तरह की घटना हो चुकी थी।

माता पिता बोले- बेटा हमारा चोर

सभी के सीसीटीवी का मिलान किया तो दुकानदारों को एक ही युवक दिखा। शक होने पर दुकानदार बस्ती में ही युवक के घर पहुंचे। उसके बारें में परिवार से बात की तो परिवान ने कहा कि हमारा बेटा चोर है। इसके बाद दुकानदारों ने कहा कि हम इसकी शक्ल पूरे शहर को दिखाना चाहते हैं ताकि दुकानदार अलर्ट रहें। इस पर परिवार ने बेटे को दुकानदारों को सौंप दिया। दुकानदार मंगत और नवदीप ने बताया कि इसने उनकी बेकरी से चॉकलेट और घी के डिब्बे चुराए हैं।

चिट्टे की लत ने अकाउंटेंट से बना दिया चोर

युवक ने अपना नाम शिव बताया। उसने बताया कि वह अकाउंट का काम करता था। वहां दोस्तों ने पहले कैप्सूल, फिर चिट्टे की लत लगा दिया। अब वह चिट्टा पीता है। चोरी का सामान बस स्टैंड के पास एक दुकान पर बेचता है। जब मैं चिट्टा पी लेता हूं तो माइंड काम नहीं करता। ये भी पता नहीं चलता कि क्या कर रहा हूं। इतना कहते हैं आरोपी रोने लग गया।

बेकरी में चोरी से पहले रेकी का सीसीटीवी। बैक पर बैग डाले युवक काफी देर ताक-झांक करता है।

पुलिस के न आने पर दुकानदारों ने चोर को छोड़ा दुकानदारों ने युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को फोन किया। दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस 2 घंटे तक नहीं पहुंची। जब पहुंची तब तक उन्होंने युवक को छोड़ दिया था। वैसे भी उनका मकसद युवक का चेहरा सभी दुकानदारों को दिखाना था। मौके पर पहुंचे भार्गव कैंप के एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि वे लेट नहीं पहुंचे हैं बल्कि उनको 10 मिनट पहले ही सूचना मिली है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img