Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsNoora Sisters के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझे; छह दिन...
spot_img

Noora Sisters के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझे; छह दिन इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

गायिका नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझने के बाद जालंधर के किडनी अस्पताल से छह दिन के इलाज के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं।

 पंजाबी गायिका नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझ रहे हैं। तकरीबन 6 दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कूल रोड स्थित किडनी अस्पताल की इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद वीरवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन आगे नियमित जांच और उपचार की आवश्यकता रहेगी।

जानकारी के अनुसार गुलशन वीर को तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी और पेशाब कम आने की शिकायत हुई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. आर.एस. चहल की अगुवाई में डॉ. दमनवीर सिंह चहल और डॉ. राहुल की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

डॉ. चहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किडनी फेलियर की स्थिति सामने आई। मरीज पहले से ही शुगर के रोगी हैं और उन्हें क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) स्टेज-5 पाया गया।

बाईं किडनी में गंभीर संक्रमण था

जांच में यह भी सामने आया कि उनकी बाईं किडनी में गंभीर संक्रमण था। स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया। कुल छह दिनों के उपचार में से तीन दिन वे आईसीयू में रहे।

इलाज के दौरान उनकी बाईं किडनी में स्टंट डाला गया तथा तीन बार डायलिसिस किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके चलते वीरवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img