Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab Police देगी 10 लाख का इनाम, करना होगा बस ये काम
spot_img

Punjab Police देगी 10 लाख का इनाम, करना होगा बस ये काम

पंजाब में बढ़ती गैंगस्टर गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।

पुलिस ने राज्यभर में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 लॉन्च किया है, जिस पर आम नागरिक फोन या वॉट्सऐप के माध्यम से गोपनीय सूचना दे सकेंगे।
पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, हेल्पलाइन पर मिलने वाली हर जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और मुखबिर की पहचान किसी भी हाल में उजागर नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं, गैंगस्टरों की गिरफ्तारी में सहायक ठोस और विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये तक का नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
तकनीक और खुफिया नेटवर्क से होगी त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हेल्पलाइन का उद्देश्य केवल गैंगस्टर और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों पर कार्रवाई करना है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो आधुनिक तकनीक और खुफिया तंत्र के सहारे तुरंत एक्शन लेंगी।
अधिकारियों का कहना है कि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना भय के आगे आएं और समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ सूचना दें।
गैंगवार और हाई-प्रोफाइल हत्याओं से बढ़ी चिंता
पंजाब में हाल के महीनों में गैंगवार और रंगदारी की घटनाओं में तेजी आई है। कई चर्चित हत्याओं और हमलों ने लोगों में दहशत पैदा की है। विदेशों से संचालित आपराधिक गिरोह भी राज्य में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
कुख्यात गैंगस्टरों जैसे लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नेटवर्क पर पुलिस की विशेष नजर है। अवैध वसूली, सुपारी किलिंग और धमकियों के मामलों में इन गिरोहों की संलिप्तता सामने आती रही है।
‘ऑपरेशन प्रहार’ से कसा शिकंजा
राज्य सरकार ने गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत राज्यव्यापी छापेमारी, संदिग्धों की धरपकड़ और गैंगस्टरों के सहयोगियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक अभियान के दो चरण पूरे किए जा चुके हैं और आगे इसे और व्यापक बनाने की तैयारी है।
राजपुरा में खुलेगा पहला गैंगस्टर विरोधी कार्य बल थाना
सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य का पहला गैंगस्टर विरोधी कार्य बल पुलिस थाना स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह विशेष थाना पटियाला जिले के राजपुरा में खोला जाएगा।
10 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह थाना पूरे पंजाब में अधिकार क्षेत्र के साथ कार्य करेगा, जबकि सामान्य थानों का क्षेत्र सीमित होता है। इससे गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहे अभियानों को संस्थागत मजबूती मिलेगी और संगठित अपराध के खिलाफ समन्वित कार्रवाई तेज होगी।
सामूहिक सहयोग से ही शांति संभव
पुलिस का संदेश साफ है गैंगस्टरों के लिए पंजाब में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचेगा। प्रशासन का मानना है कि आम जनता की भागीदारी से ही अपराध पर निर्णायक प्रहार संभव है। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन की शुरुआत को राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img