Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsगणतंत्र दिवस पर जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए रेट; जानें आज...
spot_img

गणतंत्र दिवस पर जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए रेट; जानें आज का ताजा भाव

आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

इस खास मौके पर अगर आप घूमने-फिरने या किसी परेड में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो गाड़ी स्टार्ट करने से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत जरूर चेक कर लें। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे देशभर के लिए ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय होती हैं। इन दरों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स तथा डीलर कमीशन का सीधा असर पड़ता है। वहीं, फरवरी 2026 में पेश होने वाले आम बजट को लेकर भी बाजार में हलचल बनी हुई है, ऐसे में ईंधन कीमतों पर सबकी नजर टिकी है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल किस भाव बिक रहा है…
आज पेट्रोल की कीमतें (₹ प्रति लीटर)
दिल्ली: ₹94.72
मुंबई: ₹103.44
चेन्नई: ₹100.76
कोलकाता: ₹104.95
नोएडा: ₹94.90
गाजियाबाद: ₹94.75
पटना: ₹105.58
आज डीजल के दाम (₹ प्रति लीटर)
दिल्ली: ₹87.62
मुंबई: ₹89.97
चेन्नई: ₹92.35
कोलकाता: ₹91.76
नोएडा: ₹88.01
गाजियाबाद: ₹87.86
पटना: ₹91.82
CNG की आज की कीमतें
शहर कीमत (₹/किलो)
नई दिल्ली ₹77.09
मुंबई ₹77.00
चेन्नई ₹91.50
बेंगलुरु ₹89.50
हैदराबाद ₹96.00
भरतपुर ₹92.00
देवास ₹96.00
फिरोजाबाद ₹93.35
मथुरा ₹93.35
मेरठ ₹86.05
रेवाड़ी ₹82.70
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?
देश में ईंधन की कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) तय करती हैं। इसके लिए वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स और डीलर मार्जिन को ध्यान में रखती हैं। अलग-अलग राज्यों में टैक्स की दरें अलग होने के कारण एक ही दिन में शहरों के हिसाब से दामों में अंतर देखने को मिलता है।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img