Sunday, November 8, 2026
HomeLatest News26 January से पहले Punjab में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका,...
spot_img

26 January से पहले Punjab में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, मचा हड़कंप

26 जनवरी से पहले पंजाब के सरहिंद क्षेत्र में देर रात रेलवे लाइन पर एक बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है।

यह घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह धमाका उस समय हुआ जब एक मालगाड़ी (फ्रेट ट्रेन) डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की नई रेलवे लाइन से गुजर रही थी। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटक के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।
आरडीएक्स से धमाके की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके में आरडीएक्स का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान
इस विस्फोट में रेलवे लाइन को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 600 मीटर रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है। वहीं, धमाके से रेलवे लाइन का लगभग 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया, जिससे रेल संचालन पूरी तरह ठप हो गया।
लोको पायलट हुआ घायल
धमाके के समय मालगाड़ी के इंजन चालक भी इसकी चपेट में आ गए। उन्हें चोटें आई हैं। घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इलाके में मचा हड़कंप
धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनी और मौके पर हलचल मच गई। घटना की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को दी गई।
नई मालगाड़ी लाइन पर हुआ हमला
बताया जा रहा है कि यह रेलवे लाइन हाल ही में बनाई गई है, जो विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए उपयोग की जाती है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img