Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsबहन की शादी में खाई जमकर मिठाई… कृति सेनन का बढ़ गया...
spot_img

बहन की शादी में खाई जमकर मिठाई… कृति सेनन का बढ़ गया वजन; अब जिम में बहा रही हैं पसीना

बॉलीवुड की स्टार कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं।

हाल ही में उनकी छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी उदयपुर में धूमधाम से संपन्न हुई। नुपूर ने सिंगर स्टेबिन के साथ अपनी शादी दो रीति-रिवाजों हिंदू और क्रिश्चियन के अनुसार मनाई। शादी के सभी समारोहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बहन नुपूर की शादी में कृति सेनन ने खाई जमकर मिठाई
शादी में जमकर मस्ती करने और मिठाइयों का स्वाद लेने के बाद अब कृति वापस अपनी फिटनेस रूटीन पर लौट आई हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर की, जिसमें वह एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। कृति ने वीडियो में बताया कि शादी में मिठाई खाने के कारण उनके एब्स छुप गए हैं और अब उन्हें फिट होने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
Kriti Sanon Workout
कृति ने वर्कआउट की तस्वीरें की शेयर
उनके ट्रेनर ने भी सोशल मीडिया पर कृति के साथ वर्कआउट की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, “कृति सेनन वापस आ गई हैं, 2026 में नए फिटनेस गोल्स को हासिल करने के लिए।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार धनुष के साथ फिल्म “तेरे इश्क में” में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है और अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। कृति के पास आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स भी हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img