Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsGurdaspur में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 पिस्तौल सहित...
spot_img

Gurdaspur में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 पिस्तौल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

बता दें कि गुरदासपुर जिले में सक्रिय सीमा पार अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 कैलिबर की 5 आधुनिक PX5 पिस्तौल और 7 मैगज़ीन बरामद की गई हैं।
इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर पंजाब के कुख्यात गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।
विदेशी नेटवर्क से जुड़े हैं तार
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का हिस्सा था। वह सीमा पार से अवैध हथियार मंगवाकर राज्य में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से कई बड़े अपराधों को समय रहते टाल दिया गया है।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में थाना घुमन कलां, गुरदासपुर में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
संगठित अपराध पर सख्त रुख
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सक्रिय संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि पंजाब में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अपराधी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img