Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsविवादों में पंजाबी सिंगर Prem Dhillon, अफीम के साथ वीडियो वायरल होने...
spot_img

विवादों में पंजाबी सिंगर Prem Dhillon, अफीम के साथ वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों इन दिनों एक बड़े विवाद में घिर गए हैं।

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों इन दिनों एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। बता दें कि चंडीगढ़ के एक कार शोरूम में उनके अफीम के पैकेट के साथ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो खुद सिंगर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था।
इस मामले में काउंसिल ऑफ लॉयर्स ने चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को शिकायत दी है और सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
जानें क्या है पूरा मामला
काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो देखा, जिसमें प्रेम ढिल्लों कार शोरूम में अफीम के पैकेट के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह घटना युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
युवा पीढ़ी पर असर
वकीलों का कहना है कि प्रभावशाली हस्तियों द्वारा नशीले पदार्थों का इस्तेमाल या दिखाना समाज और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। इससे न केवल कानून के प्रति अवहेलना बढ़ती है, बल्कि युवा पीढ़ी पर भी दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पुलिस ने अभी तक जांच शुरू की है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img