Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab में फिर बदला स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किए...
spot_img

Punjab में फिर बदला स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

पंजाब सरकार ने सर्दियों के बाद स्कूलों के समय को फिर से नियमित करने का फैसला किया है।

पंजाब सरकार ने सर्दियों के बाद स्कूलों के समय को फिर से नियमित करने का फैसला किया है। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि आज 22 जनवरी से राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अपने पुराने समय पर वापस खुलेंगे।
15 जनवरी को भारी कोहरे और ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बढ़ाया गया था। अब छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय को नियमित कर दिया गया है।
जानें नया समय क्या रहेगा?
प्राइमरी स्कूल: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल: सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक
एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नए समय का सख्ती से पालन करें। यह शेड्यूल अगले आदेश तक लागू रहेगा।
अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। स्कूल प्रशासन से भी कहा गया है कि वे इस आदेश के बारे में माता-पिता और छात्रों को सूचित करें।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img