Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsबजट सत्र में शामिल होने के लिए MP Amritpal ने खटखटाया HC...
spot_img

बजट सत्र में शामिल होने के लिए MP Amritpal ने खटखटाया HC का दरवाजा, कल होगी सुनवाई

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने 28 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी है। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई कल होगी।
अमृतपाल सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उन्हें अपने क्षेत्र के मुद्दे संसद में उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि एमपी लैंड फंड का प्रयोग न कर पाने की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह की याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई थी।
जेल से पत्र लिखकर दी जानकारी
अमृतपाल सिंह ने जेल से ही 17 जनवरी को डीसी अमृतसर, पंजाब के होम सेक्रेटरी, केंद्रीय गृहमंत्री और लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने बजट सत्र में शामिल होने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उनके इलाके में हाल ही में गंभीर बाढ़ आई है, जिससे व्यापक नुकसान हुआ है। इसके अलावा, बॉर्डर एरिया में नशे और सुरक्षा संबंधित मुद्दे भी संसद में उठाने जरूरी हैं।
उनके एडवोकेट इमान सिंह खारा ने बताया कि पिछली बार विंटर सेशन के दौरान दायर याचिका के समय वकीलों की हड़ताल चल रही थी, जिससे केस की सुनवाई एक ही दिन में पूरी हो गई थी। अदालत ने उन्हें दोबारा याचिका दायर करने की अनुमति दी, जिसके बाद यह नई याचिका पेश की गई है।
हाईकोर्ट में कल होने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि सांसद अमृतपाल सिंह को जेल से संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img