Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsChandigarh में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी में दो...
spot_img

Chandigarh में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी में दो बदमाश घायल

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में हाल ही में केमिस्ट शॉप पर हुई फायरिंग के मुख्य आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

इस एनकाउंटर में तीन में से दो गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाशों के नाम राहुल और रिकी हैं, जबकि तीसरा आरोपी कार चला रहा था।
जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आरोपी एक कार में सवार होकर चंडीगढ़ पहुंचे थे और आज एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग की साजिश रच रहे थे। पुलिस को शक है कि वे रंगदारी वसूलने के इरादे से शहर में आए थे। आरोपियों ने टैक्सी स्टैंड के मालिक से 50 लाख रुपये की मांग की थी।
सूत्रों का कहना है कि ये बदमाश सपा गैंग से जुड़े हुए हैं और इससे पहले भी चंडीगढ़ में हुई कई फायरिंग की घटनाओं में इनकी संलिप्तता सामने आई है। कुछ दिन पहले इन्होंने एक व्यापारी को धमकी भी दी थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
गैंगस्टर ने खुद को साबा गोबिंदगढ़ बताया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, टैक्सी स्टैंड के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक कॉल के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर साबा गोबिंदगढ़ बताया और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उसके साथ भी सेक्टर-32 की फार्मेसी पर हुई फायरिंग जैसा अंजाम होगा। आरोपी ने यह भी कहा कि उसे चंडीगढ़ में पुलिस और सिस्टम की पूरी जानकारी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img