Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAmritsar Airport पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, थाई महिला गिरफ्तार
spot_img

Amritsar Airport पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, थाई महिला गिरफ्तार

थाईलैंड से भारत पहुंची एक विदेशी महिला को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। थाईलैंड से भारत पहुंची एक विदेशी महिला को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों को पहले से ही खुफिया सूचना मिली थी कि अमृतसर एयरपोर्ट के जरिए ड्रग्स की एक बड़ी खेप भारत लाई जा सकती है। इसी इनपुट के आधार पर एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी और विशेष जांच अभियान चलाया गया।
सोमवार देर रात थाईलैंड से आई फ्लाइट के उतरते ही संदिग्ध व्यवहार के चलते महिला को रोका गया। जब सुरक्षा एजेंसियों ने उसके सामान की गहन तलाशी ली, तो उसमें छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की तलाश में जांच एजेंसियां
गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि उसे यह नशीला पदार्थ किसने सौंपा था और इसके पीछे कौन सा अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट सक्रिय है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह खेप भारत में किसे सौंपी जानी थी और किन-किन राज्यों में इसकी सप्लाई होनी थी।
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं तथा आने वाले समय में कई अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था को नशा तस्करों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मामले की जांच लगातार जारी है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img