Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAmritsar दौरे के दूसरे दिन अजनाला पहुंचेंगे CM भगवंत मान, सरकारी डिग्री...
spot_img

Amritsar दौरे के दूसरे दिन अजनाला पहुंचेंगे CM भगवंत मान, सरकारी डिग्री कॉलेज का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन को लेकर अजनाला में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दूसरे दिन सीमावर्ती इलाके अजनाला को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। बता दें कि आज सोमवार को मुख्यमंत्री अजनाला की दाना मंडी में प्रस्तावित सरकारी डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
काफी लंबे समय से अजनाला और आसपास के गांवों के लोग उच्च शिक्षा संस्थान की मांग कर रहे थे। अब सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना से यह मांग पूरी होने जा रही है। कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए अमृतसर या अन्य बड़े शहरों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार विशाल जनसभा
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन को लेकर अजनाला में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दाना मंडी में एक विशाल जनसभा की तैयारी की गई है, जिसमें अजनाला सहित सीमावर्ती गांवों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकारी डिग्री कॉलेज बनने से सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों, खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही शिक्षण स्टाफ और अन्य सुविधाओं के चलते क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा, विकास और सीमावर्ती इलाकों के उत्थान को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी देंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य विकास को हर कोने तक पहुंचाना है, विशेषकर उन क्षेत्रों तक जो अब तक नजरअंदाज होते रहे हैं। अजनाला में सरकारी डिग्री कॉलेज का शिलान्यास इसी विकासात्मक सोच को दर्शाता है। आने वाले वर्षों में यह संस्थान अजनाला की पहचान और प्रगति का नया केंद्र बनेगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img