Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsमहाकाल के दर्शन करने पहुचें विराट कोहली, निर्णायक मुकाबले से पहले भस्म...
spot_img

महाकाल के दर्शन करने पहुचें विराट कोहली, निर्णायक मुकाबले से पहले भस्म आरती में हुए शामिल

निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम पूरी तरह तैयारियों में जुटी हुई है। टीम इंडिया पहले ही इंदौर पहुंच चुकी है और अभ्यास सत्रों के साथ-साथ मानसिक रूप से भी खुद को मजबूत कर रही है।
इसी बीच टीम के खिलाड़ियों में आध्यात्मिक आस्था भी देखने को मिली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार तड़के उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। कोहली के साथ टीम के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव भी मौजूद रहे। दोनों खिलाड़ियों ने सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया।
भक्ति में लीन दिखे भारतीय सितारे
मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली और कुलदीप यादव करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रुके। इस दौरान दोनों नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के साक्षी बने और शिव भक्ति में लीन नजर आए। आरती के समय दोनों खिलाड़ियों ने मंत्र जाप भी किया। विराट कोहली जैसे अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार की मौजूदगी को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे, हालांकि इसके बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने लायक था।
दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों को बाबा महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई। इसके अलावा उन्होंने गर्भगृह की चौखट से भगवान शिव के दर्शन कर जल अर्पित किया। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर केएल राहुल भी महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं।
होलकर स्टेडियम में बदलेगा कोहली का रिकॉर्ड?
अब सभी की नजरें 18 जनवरी के मुकाबले पर टिकी हैं। टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि महाकाल का आशीर्वाद उनके साथ रहेगा और वे न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करेंगे। खास तौर पर विराट कोहली के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। होलकर स्टेडियम ऐसा मैदान रहा है जहां वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। यहां खेले गए 4 वनडे मैचों की 4 पारियों में कोहली सिर्फ 99 रन ही बना सके हैं और उनके नाम न तो शतक है और न ही अर्धशतक।
ऐसे में महाकाल दर्शन के बाद फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली इस मैदान पर अपने आंकड़ों को सुधारेंगे और निर्णायक मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंदौर में सचमुच कोहली की किस्मत पलटती है या नहीं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img