Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsRana Balachauria हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर करन Encounter...
spot_img

Rana Balachauria हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर करन Encounter में ढेर

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

 पंजाब के चर्चित कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले के मुख्य शूटर और बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर करन को पुलिस ने देर रात खरड़ इलाके में एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान मार गिराया। पुलिस के अनुसार करन इस हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल था और राणा बलाचौरिया पर गोली चलाने वाला यही शख्स था। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो करन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।
तकनीकी निगरानी से मिली करन की लोकेशन
लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस को करन की लोकेशन का पता चला। जब पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने गोली चला दी, जिसके बाद यह एनकाउंटर हुआ।
कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई थी सनसनीखेज हत्या
यह दर्दनाक घटना 15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना इलाके में हुई थी। वहां एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। शाम के समय अचानक मोटरसाइकिल पर सवार 2 से 3 हमलावर वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
बेहद नजदीक से मारी गई गोलियां
फायरिंग में राणा बलाचौरिया के चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से में 4 से 5 गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सेल्फी के बहाने पहुंचे थे हमलावर
मोहाली के पुलिस अधीक्षक हरमनदीप हंस ने बताया कि हमलावर पहले खिलाड़ियों के पास सेल्फी लेने के बहाने पहुंचे। जैसे ही राणा बलाचौरिया रुके, हमलावरों ने बहुत करीब से गोलियां चला दीं और वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
अब तक 9 लोग हिरासत में
इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही करीब 9 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क शामिल था। जांच के दौरान बंबीहा गैंग का नाम सामने आया था।
मैदान में मौजूद थी भारी भीड़
चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के समय मैदान में भारी भीड़ मौजूद थी। शुरुआत में लोगों को गोलियों की आवाज पटाखों जैसी लगी, लेकिन कुछ ही देर में वहां अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि उसी शाम इनाम वितरण समारोह के लिए एक मशहूर पंजाबी सिंगर के आने की भी उम्मीद थी, जिस वजह से दर्शकों की संख्या और ज्यादा थी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img