Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab Weather: पंजाब में ठंड का कहर जारी… IMD ने जारी किया...
spot_img

Punjab Weather: पंजाब में ठंड का कहर जारी… IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम का हाल

पंजाब में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए राज्य में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री नीचे बना हुआ है। बठिंडा जैसे इलाकों में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा है। सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि यह स्थिति स्वास्थ्य, खेती और परिवहन के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला में घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।
वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा के कुछ हिस्सों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है। इन जिलों के साथ लुधियाना में शीतलहर चलने की चेतावनी भी दी गई है।
16 जनवरी से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 17 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 18 से 20 जनवरी के बीच राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
फिलहाल जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब में ठिठुरन बढ़ी हुई है। विभाग का कहना है कि 16 जनवरी से हवाओं की दिशा में बदलाव होगा, जिसके बाद ठंड के असर में कुछ कमी आ सकती है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img