Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsइटली वर्क वीजा के नाम पर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपियों को...
spot_img

इटली वर्क वीजा के नाम पर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार

पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पंचकूला के अलग-अलग परिवारों से संबंध रखने वाले 6 युवाओं को वर्ष 2023 में इटली भेजने के नाम पर ठगा गया।

 पंचकूला में विदेश भेजने के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इटली वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 6 युवाओं के परिवारों से 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई कर आम जनता को ठगी से बचाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पंचकूला के अलग-अलग परिवारों से संबंध रखने वाले 6 युवाओं को वर्ष 2023 में इटली भेजने के नाम पर ठगा गया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे किसी जानकार के माध्यम से आरोपियों से मिले थे, जहां इटली वर्क वीजा लगवाने के बदले कुल 14 लाख रुपये एडवांस देने की बात तय हुई थी। पैसे लेने के बाद आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देते रहे, लेकिन न तो वर्क वीजा लगवाया गया और न ही ठगी की रकम वापस की गई।
इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर 19 अगस्त को थाना चंडीमंदिर में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120-बी तथा इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई। मामले की जांच करते हुए एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट इंचार्ज योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने 12 जनवरी को दोनों आरोपियों सागर सिंह निवासी जिला अमृतसर (पंजाब) तथा गुरप्रीत सिंह निवासी जिला गुरदासपुर (पंजाब) को अमृतसर के अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया।
आरोपियों की गिरफ्तारी में जांच अधिकारी एएसआई दीपक, एएसआई जगपाल, महिला सिपाही पूनम तथा सिपाही ऋषिपाल की विशेष भूमिका रही। डीसीपी ने आगे बताया कि आज दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी की गई रकम की बरामदगी की जाएगी तथा उनसे जुड़े अन्य ठगी के मामलों के बारे में भी गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी को भी पैसे देने से पहले संबंधित एजेंट और दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img