Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsबल्लेबाजी पर उतरने से पहले कौन सा टोटका आजमाते हैं Virat Kohli
spot_img

बल्लेबाजी पर उतरने से पहले कौन सा टोटका आजमाते हैं Virat Kohli

भारत और न्यूजीलैंड के बीत 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है. भारत ने वडोदरा में खेला पहला वनडे 4 विकेट से जीता था, जिसमें 93 रन की पारी खेलकर विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. टीम इंडिया का इरादा अब राजकोट वनडे जीतकर सीरीज को अपने नाम करने का होगा. हालांकि, टीम इंडिया सीरीज जीते उससे पहले विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बल्लेबाजी पर उतरने से पहले के टोटकों को आजमाते दिख रहे हैं.

विराट कोहली का टोटका?

मतलब, ये कि वो बैटिंग पर उतरने से पहले खुद को कैसे तैयार करते हैं, उस वीडियो में वो दिखाया गया है. विराट कोहली का वायरल हो रहा वीडियो वडोदरा में खेले पहले वनडे के दौरान उनके बल्लेबाजी पर उतरने से पहले का है. विराट कोहली का वीडियो तब का है जब वो वडोदरा के पवेलियन में बैठकर खुद को बल्लेबाजी पर उतरने के लिए तैयार कर रहे थे. उसी दौरान वो टोटके मतलब कि आदतें दिखीं, जिन्हें वो यहां भी आजमाते दिखे.

बल्लेबाजी पर उतरने से पहले ये करते हैं विराट

वायरल वीडियो में विराट कोहली को बल्लेबाजी पर उतरने से पहले अपने शरीर पर परफ्यूम छिड़कते देखा जा सकता है. इतना ही नहीं इसके बाद वो अपने हाथों में क्रीम भी लगाते हैं. उसके बाद जल्दी से कुछ खाते दिखते हैं. इतना कुछ करने के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरते हैं.

वडोदरा में विराट ने खेली 93 रन की पारी

वडोदरा में उन टोटकों को आजमाने के बाद क्या हुआ, ये सबने देखा. विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले उस पहले वनडे में शतक से चूककर भी छा गए. उन्होंने 91 गेंदों पर 93 रन की दमदार पारी खेली. उसी पारी के दौरान वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28000 रन पूरे करने वाले क्रिकेटर भी बने. उन्होंने अपने प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी में इजाफा किया.
अब कुछ वैसे ही परफ्यूम और क्रीम लगाकर विराट कोहली बल्लेबाजी करने राजकोट में भी उतरते दिख सकते हैं. क्योंकि, ऐसा माना जाता है कि बल्लेबाजी पर उतरने से पहले वैसा करना विराट कोहली की अब आदत में शुमार हो चुका है.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img