Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsदोस्त ने ही दोस्त को दी दर्दनाक मौत… कई टुकड़ों में काटकर...
spot_img

दोस्त ने ही दोस्त को दी दर्दनाक मौत… कई टुकड़ों में काटकर खाली प्लॉट में फेंका शव

परिवार का कहना है कि दविंदर सिंह के दोस्त शेरा पर शक है।

लुधियाना की भारतीय कॉलोनी में पुलिस ने एक युवक का कटा हुआ शव एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया है। बता दें कि मृतक का सिर बाल्टी में रखा हुआ पाया गया, जबकि बाकी शरीर के हिस्से अलग-अलग जगह फेंके गए थे। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतक के परिवार से पूछताछ कर रही है।
मुंबई से लौटे थे दविंदर
मृतक के परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह हाल ही में मुंबई से लुधियाना लौटे थे। घर आने पर वह केवल 15 मिनट रुके और फिर बाहर चले गए। अगले दिन सुबह उनका शव खाली प्लॉट में तीन हिस्सों में पड़ा मिला। स्थानीय पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले दविंदर सिंह के परिवार ने सलेम टोपरी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर जांच शुरू की गई थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि जालंधर पाइप्स के पास भारती कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक बोरे में शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की।
शेरा नाम के दोस्त पर संदेह
परिवार का कहना है कि दविंदर सिंह के दोस्त शेरा पर शक है। CCTV फुटेज में शेरा और उसकी पत्नी को मोटरसाइकिल पर एक बड़ा बोरा लेकर जाते हुए देखा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि शेरा उसी इलाके की एक गली में रहता है। पुलिस अब आसपास के लोगों से अधिक जानकारी इकट्ठा कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img