Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab में बढ़ा सर्दी का कहर, लोहड़ी तक घना कोहरा और कोल्ड...
spot_img

Punjab में बढ़ा सर्दी का कहर, लोहड़ी तक घना कोहरा और कोल्ड वेव का अलर्ट

पंजाब में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

लोहड़ी तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी के लिए घने कोहरे और कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में भले ही 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई हो, लेकिन तापमान अब भी सामान्य से करीब 5.5 डिग्री नीचे बना हुआ है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे की स्थिति रिकॉर्ड की गई। अमृतसर में दृश्यता घटकर 150 मीटर तक पहुंच गई, जबकि बठिंडा 5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।
कई जिलों में शीतलहर का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू के पास सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब उत्तर पंजाब की ओर बढ़ चुका है, जो जमीन से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। वहीं, उत्तर भारत के ऊंचाई वाले इलाकों में करीब 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं ठंड को और बढ़ा रही हैं।
इसी कारण अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर का प्रभाव बने रहने की संभावना है।
अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
10 जनवरी: कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। दक्षिण-पश्चिम पंजाब के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव जारी रहने की आशंका है। मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा।
11 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
12 जनवरी: उत्तर और मध्य पंजाब के कई जिलों में कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है और मौसम अधिकतर साफ या शुष्क रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img