Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsLudhiana के मशहूर कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 नकाबपोशों ने...
spot_img

Ludhiana के मशहूर कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 नकाबपोशों ने मचाया आतंक

लुधियाना शहर में बीती रात मशहूर कारोबारी के घर पर फायरिंग की वारदात सामने आई है।

लुधियाना शहर में बीती रात मशहूर कारोबारी के घर पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। बता दें कि शाही मोहल्ला इलाके में एक टूर एंड ट्रैवल कारोबारी के घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। करीब 10 नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और गोलियों के साथ-साथ ईंट-पत्थर भी फेंके, जिससे पूरे रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई।
मेन गेट पर मिले गोलियों के निशान, शीशे चकनाचूर
हमलावरों ने घर के बाहर खड़े होकर कम से कम 7 राउंड फायरिंग की। कई गोलियां सीधे मेन गेट में जा लगीं, जबकि दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। आंगन में गोलियों के टुकड़े बिखरे मिले। अचानक हुई इस वारदात से परिवार के सदस्य दहशत में आ गए।
रात 1:15 बजे की है घटना
पीड़ित कारोबारी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना देर रात करीब 1:15 बजे हुई। उन्होंने कहा, “मैंने सड़क की तरफ से लगातार गोलियों की तेज आवाज़ सुनी। जब बाहर निकलकर देखा तो मेन गेट पर गोलियों के निशान थे और घर के अंदर काफी नुकसान हो चुका था।”
पत्थरबाजी कर मौके से फरार हुए हमलावर
पड़ोसियों के मुताबिक, उन्होंने घर के बाहर करीब 10 नकाबपोश युवकों को देखा, जो पहले पत्थर और ईंटें फेंक रहे थे और फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इलाके में CCTV न होने से जांच में परेशानी
पीड़ित ने बताया कि पूरी गली में कोई भी CCTV कैमरा नहीं लगा हुआ है, जिसकी वजह से आरोपियों की पहचान में पुलिस को मुश्किल हो सकती है। हालांकि आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
दुश्मनी से किया इनकार, गलत पहचान का शक
दीपक कुमार का कहना है कि उनकी किसी से कोई निजी रंजिश नहीं है और न ही उन्हें कभी धमकी या फिरौती की कॉल मिली है। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला गलत पहचान की वजह से भी हो सकता है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, फोरेंसिक जांच जारी
थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गोलियों के खोल व अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img