Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsTilak Varmaको अचानक कराना पड़ा ऑपरेशन, T20 वर्ल्ड कप खेलने पर मंडराया...
spot_img

Tilak Varmaको अचानक कराना पड़ा ऑपरेशन, T20 वर्ल्ड कप खेलने पर मंडराया खतरा

तिलक वर्मा की इंजरी ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज और उसके बाद होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है. टीम इंडिया के सामने ये मुसीबत उसके स्टार बैटर तिलक वर्मा के अचानक हुई सर्जरी के चलते खड़ी हुई है. तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान इंजरी हुई, जिसके बाद टूर्नामेंट में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे इस खिलाड़ी की आनन-फानन में सर्जरी करानी पड़ी.
तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ खेले मैच के दौरान टेस्टिकुलर पेन हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन में टेस्टिकुलर टॉर्शन का पता चला, जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन करना पड़ा. तिलक वर्मा का ऑपरेशन तो सफल रहा है लेकिन उसके बाद अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि वो मैदान पर वापसी कब तक करेंगे?

T20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस

टीम इंडिया को इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलनी है और फिर उसके बाद 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप के महा क्रिकेट दंगल में उतरना है. तिलक वर्मा इन दोनों इवेंट में टीम इंडिया का ना सिर्फ हिस्सा हैं बल्कि उसकी प्लेइंग इलेवन के मजबूत स्तंभ भी है. लेकिन, मौजूदा सर्जरी के बाद अब तिलक वर्मा के खेलने पर सस्पेंस है. ये सस्पेंस इस वजह से है क्योंकि अभी तक मैदान पर उनकी वापसी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा हैै कि वो 3 से 4 हफ्ते तक बाहर रह सकते हैं.

न्यूजीलैंड के साथ T20 सीरीज से बाहर होंगे तिलक?

भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज का आगाज 21 फरवरी से हो रहा है. पहला T20 नागपुर में खेला जाएगा. दूसरा T2o रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा. 26 जनवरी को तीसरा T20 मुकाबला गुवाहाटी में होगा. चौथा T20 वाइजैग में 28 जनवरी को खेला जाएगा. जबकि 31 जनवरी को आखिरी T20 तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. अब अगर तिलक वर्मा 3 से 4 हफ्ते यानी एक महीने के लिए बाहर होते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ तो उनका खेलना मुश्किल ही दिख रहा है. लेकिन, फिट होकर T20 वर्ल्ड कप में उनकी वापसी की उम्मीद की जा सकती है.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img