Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsShreyas Iyer को अब इस शर्त पर ही मिलेगी टीम इंडिया में...
spot_img

Shreyas Iyer को अब इस शर्त पर ही मिलेगी टीम इंडिया में दोबारा जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होना है.

 न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सेलेक्शन के लिए श्रेयस अय्यर के सामने एक ऐसी शर्त आ गई है जिसे पूरा ना कर पाने की सूरत में उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से ‘रिटर्न टू प्ले’ की मंजूरी पाने के लिए दो मैच सिमुलेशन सेशंस को पास करना होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस ने बल्लेबाजी और फील्डिंग के चार सेशन पास कर लिए हैं लेकिन उनकी मौजूदा फिटनेस को देखते हुए दो और मैच-सिमुलेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनका आयोजन 2 और 5 जनवरी को होगा.

श्रेयस अय्यर की वापसी टली

श्रेयस अय्यर की वापसी पहले होनी थी लेकिन उनकी रिकवरी पर काम कर रही मेडिकल टीम ने पाया कि इस खिलाड़ी का मसल मास कम हुआ है जिसे देखते हुए उन्हें और टेस्ट की जरूरत है. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए दो मैच खेलने थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. अब बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी 3 जनवरी को टीम इंडिया का सेलेक्शन करेगी, उसमें अय्यर का जगह बना पानी थोड़ा मुश्किल लग रहा है. ये भी मुमकिन है कि उनका पहला मैच सिमुलेशन सेशन देखकर भी बीसीसीआई फैसला ले.

ऑस्ट्रेलिया में लगी थी अय्यर को चोट

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. उन्होंने कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई थी जिसके बाद उनकी स्प्लीन में इंजरी हो गई और अंदर ही अंदर ब्लीडिंग भी हुई. इसकी वजह से वो दो महीने से मैदान से बाहर हैं और उनका वजन 6 किलो तक कम हो गया है. इसलिए उन्हें अपना वजन वापस हासिल करने और पेट की चोट से पहले वाले लेवल पर वापस आने के लिए समय चाहिए.

श्रेयस अय्यर वापस आए तो…

श्रेयस अय्यर अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने जाते हैं तो ऋतुराज गायकवाड़ को नुकसान हो सकता है. अय्यर की गैरमौजूदगी में गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में चार नंबर पर बैटिंग की थी, जहां उन्होंने शतक भी लगाया. अय्यर की वापसी हुई तो गायकवाड़ की टीम से छुट्टी हो सकती है. वैसे रिपोर्ट्स हैं कि अगर अय्यर नहीं चुने गए तो कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल टीम में आ सकते हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में चार मैचों में तीन शतक लगा दिए हैं.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img