Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsKapurthala में दिनदहाड़े NRI महिला की हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने...
spot_img

Kapurthala में दिनदहाड़े NRI महिला की हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग

कपूरथला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

 कपूरथला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि बीती शाम सीनपुरा इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया और करीब चार राउंड फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए।
मृतका की पहचान 48 वर्षीय हेमप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो सीनपुरा की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, हेमप्रीत कौर का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह करीब एक महीने पहले ही कनाडा से भारत लौटी थी। उसका पति और बेटा फिलहाल विदेश में ही रहते हैं। वारदात शाम लगभग 4 बजे हुई, जब महिला घर में अकेली थी।
मोहल्लेवासी ने दिखाई हिम्मत, लेकिन आरोपी भाग निकले
DSP शीतल सिंह ने बताया कि दो आरोपी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। इनमें से एक व्यक्ति घर के अंदर घुसा और महिला पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के एक व्यक्ति ने आरोपी को रोकने के लिए घर का गेट बंद करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने हवाई फायर करते हुए अपने साथी के साथ फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली।
जांच में जुटी पुलिस, बनाई गईं विशेष टीमें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाए। DSP शीतल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस फायरिंग के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, हेमप्रीत कौर ने हाल ही में पार्लर का काम शुरू किया था और वह सामान्य जीवन व्यतीत कर रही थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img