Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAkshaye Khanna: इधर ‘धुरंधर’ ने छापे 1100 करोड़, उधर अक्षय खन्ना ने...
spot_img

Akshaye Khanna: इधर ‘धुरंधर’ ने छापे 1100 करोड़, उधर अक्षय खन्ना ने शुरू की इस बड़ी फिल्म की तैयारी

2025 का आखिरी महीना यानी दिसंबर अक्षय खन्ना के नाम रहा.

 साल 2025 के आखिरी महीने से ‘धुरंधर’ का तूफान देखने को मिल रहा है. अब नए साल की शुरुआत के साथ बेशक थिएटर में एक और फिल्म लग गई. पर कमाई के मामले में धुरंधर को रोकना मुश्किल हो गया है. 28वें दिन भी फिल्म ने 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. पर खास बात यह है कि अक्षय खन्ना जो फिल्म में रहमान डकैत बनकर छा गए. अब अगले पार्ट में नहीं दिखेंगे, जिसे इसी साल 19 मार्च को रिलीज किया जाना है. यूं तो अक्षय खन्ना इस फिल्म के अलावा Drishyam 3 को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. जिससे बाहर होने के बाद मेकर्स ने बड़े-बड़े खुलासे किए हैं. इसी बीच एक्टर की अगली फिल्म के सेट से तस्वीर सामने आ गई है. जिसमें वो शूट करने के लिए पहुंचे हैं.
अक्षय खन्ना की जबसे ‘धुरंधर’ रिलीज हुई है, तब से खबरें हैं कि वो ‘बॉर्डर 2’ में भी कैमियो करते दिखेंगे. जबकि, सनी देओल के साथ ‘इक्का’ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. वहीं कुछ और बड़ी फिल्में भी एक्टर के खाते में हैं. हाल ही में एक फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक भी सामने आया था. दरअसल वो ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. अब नई तस्वीर सामने आते ही एक्टर को लेकर माहौल पहले से ज्यादा सेट हो गया है.

अक्षय खन्ना का सेट से तस्वीर हो गई लीक

हाल ही में फिल्म महाकाली की डायरेक्टर ने Puja Kolluru ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो महाकाली के सेट पर दिख रही हैं, साथ ही कैमरे के पीछे से सबकुछ देख रही हैं. इस दौरान एक तस्वीर और दिखाई, जिसमें अक्षय खन्ना भी दिखाई दिए. इन तस्वीरों की सीरीज में प्रशांत वर्मा भी थे. साथ ही पूरी टीम भी उनके साथ दिखाई दे रही थी.दरअसल अक्षय खन्ना इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं. हालांकि, इन तस्वीरों को देखकर लोगों का कहना है कि- फिल्म की कुछ शूटिंग पूरी हो गई है. जबकि, कुछ अब भी बाकी है. हालांकि, यह तो तस्वीरों से क्लियर हो गया है कि फिल्म का शूट शुरू हो चुका है.
दरअसल अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाया है. जिसका पहली फिल्म के साथ ही रोल खत्म भी हो गया है. लेकिन यह किरदार ऐसा रहा, जिसने सबसे ज्यादा माहौल सेट कर दिया. न सिर्फ डांस और एक्टिंग से… बल्कि एक्टर के स्टाइल और एक्सप्रेशंस भी एकदम जबरदस्त रहे हैं.

 

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img