Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsहाशिम बाबा के खिलाफ बोल रहा था, इसलिए निपटा दिया…’ लारेंस बिश्नोई...
spot_img

हाशिम बाबा के खिलाफ बोल रहा था, इसलिए निपटा दिया…’ लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी

दिल्ली के शास्त्री पार्क में हुई हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

दिल्ली में हुए वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. उत्तरी पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. हालांकि पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर बताया था कि आपसी रंजिश के चलते हत्या हुई है. वसीम की हत्या दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई थी. आइए जानते हैं इस हत्याकांड की पुरी कहानी क्या है.
मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. 30 और 31 दिसंबर की रात शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि चाकू लगने से घायल एक शख्स को अस्पताल लाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क निवासी 33 साल वर्षीय वसीम के रूप में हुई थी.

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे बने लूप के पास चाकू से हमला किया गया था. सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और हत्या का केस दर्ज किया गया. इसके बाद एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.
जांच के दौरान पुलिस ने दो सगे भाइयों 26 साल के शाकिर और 22 साल के इस्लाम उर्फ बॉर्डर को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी भी बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क के ही रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली. उन्होंने बताया कि मृतक वसीम के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img