Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsनए साल पर Esha Deol को पिता की आई याद, भावुक पोस्ट...
spot_img

नए साल पर Esha Deol को पिता की आई याद, भावुक पोस्ट हुई वायरल

नए साल 2026 का स्वागत ईशा देओल ने विदेश में किया।

जश्न के इन पलों की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं, लेकिन खुशी के इस मौके पर उनके दिल में पिता धर्मेंद्र की यादें भी ताजा हो गईं। इसी भावनात्मक लम्हे को उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बयां किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
ईशा ने अपने न्यू ईयर पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करती नजर आती हैं, जबकि दूसरी फोटो में चांद के पास चमकते एक सितारे के साथ उन्होंने लिखा “लव यू पापा।” इस पोस्ट के साथ ईशा ने सभी के लिए दुआ करते हुए लिखा कि लोग हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।

पोस्ट पर इंडस्ट्री और फैन्स की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉबी देओल ने भी हार्ट इमोजी के साथ कमेंट कर अपना प्यार जताया। कमेंट सेक्शन में लोग धर्मेंद्र और उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।
धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर चर्चा
1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म इक्कीस इन दिनों सुर्खियों में है। अगस्त्य नंदा की इस डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र एक अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, जहां वह पिता के किरदार में दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्मों में से एक है। खास बात यह भी है कि फिल्म में उनके युवा किरदार के लिए बॉबी देओल ने अपनी आवाज दी है।
दो नए चेहरों की एंट्री
इक्कीस पहले से ही अपनी कहानी और स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में रही है। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने बड़े पर्दे पर कदम रखा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img