Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में कोहरे की वजह से हुआ सड़क हादसा, रेलवे लाइन के...
spot_img

Jalandhar में कोहरे की वजह से हुआ सड़क हादसा, रेलवे लाइन के पास पलटा ट्रक

जालंधर के फिल्लौर इलाके में घने कोहरे ने कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

जालंधर के फिल्लौर इलाके में घने कोहरे ने कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दें कि नूरमहल रोड स्थित हरिपुर रेलवे फाटक के पास गाजरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन की सुरक्षा दीवार से टकरा गया और पलट गया। हादसे के बेहद नजदीक गेटमैन का केबिन मौजूद था, लेकिन सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गया।
कोहरे में दिखना हुआ मुश्किल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सुल्तानपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे चालक महेश को आगे का रास्ता साफ नजर नहीं आया। इसी कारण ट्रक संतुलन खो बैठा और रेलवे की दीवार से जा टकराया। ट्रक में चालक सहित दो लोग सवार थे, जिन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई।
रेलवे संपत्ति को नुकसान, दीवार और सिग्नल क्षतिग्रस्त
हादसे में रेलवे की सुरक्षा दीवार पूरी तरह टूट गई, वहीं रेलवे सिग्नल को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते हरिपुर फाटक पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रक हटाने में आई दिक्कत, यातायात प्रभावित
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को सीधा करने की कोशिश की गई। हालांकि ट्रक में भरी भारी मात्रा में सब्जियों के कारण उसे हटाने में काफी मुश्किलें आईं। काफी देर तक सड़क और रेलवे फाटक पर यातायात बाधित रहा। प्रशासन द्वारा हालात सामान्य करने के प्रयास जारी रहे और बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रैफिक को धीरे-धीरे बहाल किया गया।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img