Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsनए साल पर PAK की नापाक हरकत, पुंछ में भेजा ड्रोन; सेना...
spot_img

नए साल पर PAK की नापाक हरकत, पुंछ में भेजा ड्रोन; सेना का सर्च ऑपरेशन

एक तरफ जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है.

एक तरफ जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. नए साल के मौके पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है. ड्रोन को देखते हुए सेना हरकत में आ गई है, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
पाकिस्तानी ड्रोन लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में भारतीय सीमा में घुस गया. ड्रोन पांच मिनट से ज़्यादा समय तक भारतीय सीमा के अंदर था. भारतीय सेना और J&K पुलिस ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. एजेंसियां ​​ड्रोन के उड़ान ट्रैक की जांच कर रही हैं.
जम्मू और कश्मीर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए पिछले दिनों केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है. इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा और अशांति भड़काने की आशंका की बात कही गई है. इस बैन के बाद ये दूसरी बार है जब LoC के पास ड्रोन की हरकत देखी गई है.

ड्रोन से भेजी गई खेप को सेना ने किया जब्त

ड्रोन की गतिविधि सामने आते ही भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया.सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते ड्रोन के जरिए भेजी गई खेप को अपने कब्जे में ले लिया गया है.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कंसाइनमेंट में कुछ गोला बारूद, एक आईईडी और नशीले पदार्थ मौजूद थे.सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे किन आतंकी नेटवर्कों का हाथ है.इलाके में तलाशी और निगरानी अभियान फिलहाल जारी है.

सांबा में भी देखा गया था ड्रोन

भारत–पाकिस्तान की सीमा के पास पिछले 24 घंटों के भीतर ये दूसरी बार है जब ड्रोन देखा गया है. इससे सांबा जिले के फूलपुर इलाके में इस संदिग्ध ड्रोन को देखा गया था. उस समय भी ड्रोन कुछ समय तक भारतीय सीमा में था. हालांकि कुछ देर बार ही वह वापस चला गया. जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला था.
मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया था.उस समय भी पाकिस्तान की तरफसेभारतीयसीमाकेकईड्रोनभेजेगएथे.हालांकि भारतीय सेना ने उन सभी ड्रोन को मार गिराया था. इस समय भी सेना ने ड्रोन की एक्टिविटी को देखते हुए तुरंत ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img