Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsदुबई में नए साल पर दिखा मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा, लगा...
spot_img

दुबई में नए साल पर दिखा मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा, लगा दूसरी दुनिया में आ गए

दुबई हर साल नए साल के जश्न को और भी खास बनाने के लिए नई तकनीक और नए आइडिया लाता है.

नए साल के जश्न की बात हो और दुबई का नाम न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है. जब भी कोई खास मौका आता है, तो दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर एक अलग ही रंग चढ़ जाता है, जो दुनियाभर को हैरान कर देता है. हर साल की तरह इस साल भी इस बिल्डिंग में भव्य और शानदार आतिशबाजी हुई, जिसने हर किसी को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंच गए हों. बुर्ज खलीफा से निकलती रंग-बिरंगी रोशनी और आसमान में गूंजती आतिशबाजी किसी सपने जैसी लग रही है.
वीडियो की शुरुआत दुबई की चमचमाती इमारतों से होती है, जिसमें एक इमारत ऐसी है, जो सबका मन मोह लेती है और ये इमारत है बुर्ज खलीफा. इस इमारत पर जो लाइट शो शुरू होता है, जो दिल खुश कर देता है. ड्रोन कैमरा इमारत के ऊपर से जैसे ही नीचे की ओर जाने लगता है, तो नजारा ऐसा लगता है जैसे ये धरती नहीं बल्कि कोई दूसरी ही दुनिया हो. हर तरफ बस लाइटें ही लाइटें और आतिशबाजी ही देखने को मिलती है. लाइट्स और आतिशबाजी का तालमेल पूरे माहौल को जादुई बना देता है. वैसे तो बुर्ज खलीफा हर खास मौके पर सजधज कर तैयार रहता है, लेकिन नए साल के मौके पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस दिल खुश कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर earthpix नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक मिलियन यानी 10 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 49 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘दुबई सच में सपनों का शहर है’, तो किसी ने कहा कि ‘ऐसा नजारा जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए’. वहीं, कई यूजर्स ने इसे दुनिया का सबसे शानदार न्यू ईयर सेलिब्रेशन बताया. कुल मिलाकर ये वीडियो एक ऐसा अनुभव कराता है, जिसे देखकर लगता है कि दुबई में नया साल नहीं मनाया जा रहा बल्कि कोई दूसरी ही दुनिया बस गई हो.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img